फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता को पीटा, बेटी को छत से फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता को पीटा, बेटी को छत से फेंका
विज्ञापन

- भोजपुर के पीपलसाना की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र के पीपलसाना में अवैध असलहों की तस्करी करने का विरोध करने पर किसान पर उसके भाइयों ने हमला कर दिया। किसान की बेटी बचाने आई तो उसे भी छत से फेंक दिया। जिसमें छात्रा के रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पीपलसाना में किसान रियासत हुसैन का परिवार रहता है। रियासत के बेटे मो. आलम ने बताया कि उनके चाचा फिरासत और शाने आलम अवैध हथियारों की तस्करी करते हैं। कई बार दोनों जेल भी जा चुके हैं। मो. आलम ने बताया कि मंगलवार को उसके पिता ने फिरासत और शाने आलम को समझाया कि वह गलत काम छोड़ दें। जिससे गुस्साए दोनों भाइयों ने रियासत पर हमला बोल दिया। इस हमले में रियासत घायल हो गए। पिता को बचाने आई ग्यारहवीं की छात्रा सलबी(16) को आरोपियों ने छत से फेंक दिया। जिसमें छात्रा घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो हमलावर फरार हो गए। घायल छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें