फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोराह छात्रा से छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

10वीं की छात्रा स क्लासमेट समेत पांच ने की छेड़खानी
- विरोध जताने पर जान से मारने की दी धमकी, एफआईआर
- शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। नया माजरा लाकड़ी फाजलपुर में रहने वाली दसवीं की छात्रा से उसके साथ स्कूल में पढ़ने वाले एक नाबालिग समेत पांच युवकों ने सरेराह छेड़खानी की। मामले की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

लाकड़ी फाजलपुर की एक कालोनी में रहने वाले फर्म कर्मचारी ने बताया कि उसकी बेटी दसवीं की छात्रा है। आरोप है कि उसकी क्लास में पढ़ने वाला एक किशोर छात्रा का कई दिनों से पीछा करता है। छात्रा रविवार को बाजार से घर लौट रही थी तो किशोर अपने साथियों के साथ उसे मिला। उसने छात्रा से बात करने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर आरोपी किशोर और उसके चार साथी पंकज, अमित, नरेश और दीपक ने छेड़खानी की। विरोध जताने पर आरोपियों ने छात्रा को अपशब्द कहे और उसे जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गए। छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों से मामले की शिकायत की। परिजनों की शिकायत पर सोमवार को मझोला पुलिस ने नाबालिग समेत पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसएचओ मझोला आरके नागर ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द उन्हें पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें