फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद पता चला कि पति शादीशुदा है, विरोध पर गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के बाद पता चला कि पति शादीशुदा है, विरोध पर गैंगरेप
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। पांच बच्चों के पिता ने खुद को कुंवारा बताकर ठाकुरद्वारा की युवती से मोबाइल पर दोस्ती की। इसके बाद उससे परिजनों की रजामंदी के बिना लव मैरिज की। युवती को अपने बहनोई के घर रखा। आरोप है कि युवती का तलाक कराने की धमकी देकर बहनोई और देवर ने उससे गैंगरेप किया। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा निवासी महिला ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसके मोबाइल पर कॉल कर एक युवक ने खुद को कुं वारा बताकर उससे दोस्ती की। दोस्ती के बाद उसे मिलने के बहाने बुलाया और रामनगर के तेलीपुरा गांव में अपने रिश्तेदार के घर ले जाकर उससे रेप किया। युवती ने विरोध जताया तो आरोपी ने रामनगर में उससे परिजनों की रजामंदी के बिना निकाह कर लिया। निकाह के बाद युवती को आरोपी ठाकुरद्वारा में अपने बहनोई के घर ले गया। आरोप है कि वहां पर युवती का तलाक कराने की धमकी देकर उसके देवर और नंदोई ने गैंगरेप किया। मामले की शिकायत पीड़िता ने अपने पति से की तो उसने धमकी दी कि किसी को जानकारी दी तो वह उसे तलाक दे देगा। युवती ने डरकर शिकायत नहीं की। युवती ने जिद की तो पति उसे अपने घर ले गया, जहां पर महिला को पता चला कि उसका पति पहले से ही शादीशुदा है। उसके पांच बच्चे हैं। महिला ने इसका विरोध जताया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान महिला पति के साथ ससुराल में ही रहने लगी। उसके दस माह का एक बेटा है। आरोप है कि दो माह पहले ससुरालियों ने महिला और उसके बेटे को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला मायके जाकर रहने लगी। उसने मामले की शिकायत महिला थाने में की। एसएचओ महिला थाना संध्या सिंह ने बताया कि महिला ने आरोपी पति उमर पर धोखे से शादी करने और नंदोई तसलीम अहमद और देवर जुल्फिकार के खिलाफ गैंगरेप का का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन



क्रासर -
पांच बच्चों के पिता ने कुंवारा बताकर की लव
मैरिज, नंदोई-देवर ने किया महिला से गैंगरेप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें