फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों के खातों को सीज कराएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एक्सक्लूसिव
एफआईआर दर्ज होते ही साइबर ठगों के बैंकखाते होंगेे ब्लॉक
- बैंक अफसरों की मदद से साइबर ठगों को दबोचेगी पुलिस
- साइबर ठगों को पकड़ने के लिए 20 पुलिसकर्मी लेंगे ट्रेनिंग
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। साइबर अपराध पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने नई योजना तैयार की है। अब पब्लिक के खाते से रकम उड़ाने वाले साइबर क्रिमिनल्स के बैंकखातों का ब्यौरा पुलिस खंगालेगी। इसके लिए बैंक अफसरों के साथ मीटिंग कर साइबर क्रिमिनल्स को ट्रेस करने का प्रयास किया जाएगा। ठगी करने वाले आरोपियों के बैंकखाताें को भी एफआईआर के बाद बैंक अफसरों की मदद से पुलिस ब्लॉक करा देगी। वह ठगी की रकम को अपने बैंकखातों से न निकाल सकें।
एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि साइबर क्रिमिनल्स की धरपकड़ के लिए एक अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए 20 पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। एफआईआर दर्ज होने के बाद ठगी के मामले की जानकारी तुरंत संबंधित बैंक के अफसरों को दे दी जाएगी। बैंक अफसर यह पता लगाएंगे की ठग ने रकम किन बैंकखातों में ट्रांसफर की है। पुलिसकर्मी साइबर अपराध पर रोक लगाने के लिए बैंकाें से ऐसे अपराधियों के बारे में जानकारी लेंगे। इसकी जानकारी होने पर ठग के बैंक अकाउंट में जमा रकम को सीज कराया जाएगा, ताकि वह रकम को बाहर न निकाल सके। बैंक से ही जानकारी लेकर ठग की तलाश में पुलिस की टीम उनके घर पर दबिश देगी, ताकि आरोपी पकडे़ जा सकें।
विज्ञापन

......
साइबर ठग के दोस्तों के भी खाते होंगे ब्लॉक
मुरादाबाद। एसएसपी ने बताया कि साइबर ठग सैकड़ों किलोमीटर दूर बैठकर वारदात को अंजाम देते हैं। ऐसे ठगों की धरपकड़ के लिए उनके ही बैंकखातों को ब्लॉक करने का प्रयास किया जाएगा। जिन बैंक अकाउंट से ठग तुरंत रकम निकाल लेंगे, उनके बैंकखातों का भी ब्लॉक कर दिया जाएगा। यह भी जांच की जाएगी कि रकम कहीं दूसरे अकाउंट में तो ट्रांसफर नहीं की गई है, ऐसा होेने पर उन बैंकखातों को भी ब्लॉक करने का प्रयास किया जाएगा।
...
अब तक ढील बरतते थे पुलिसकर्मी
मुरादाबाद। वर्तमान में साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराने के लिए पीड़ित बैंकों और पुलिस के चक्कर लगाते हैं। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस उसे साइबर सेल का मामला बता देती है। साइबर सेल ठगों तक पहुंचने में फेल रहती है। पुलिस ठगों के बैंक अकाउंट को नहीं खंगालती थी। पीड़ित को ही अपना बैंक अकाउंट सुरक्षा के मद्देनजर ब्लॉक कराना पड़ता है।
विज्ञापन


फोटो से भी तलाशे जाएंगे ठगों के बैंक अकाउंट
मुरादाबाद। ऐसे मामले जिनमें साइबर ठग एटीएम बूथ से रकम निकालते हैं या फिर ऑनलाइन खरीदारी करते हैं। उन ठगों के फोटो सीसीटीवी कैमरे या उनके मोबाइल सिम कार्ड के फार्म से ट्रेस कर पुलिस बैंक अफसराें को देगी। जिससे यह पता लगाया जाएगा कि रकम निकालने वाले व्यक्ति के बैंक अकाउंट के बारे में जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें