फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की स्मैक संग आरोपी तस्कर गिरफ्तार

Sun, 23 Dec 2018 02:31 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में छात्र छात्राओं का नशे आदी बनने वाले तस्कर आरोपी को जीआरपी ने शनिवार दोपहर रेलवे स्टेशन से दबोच लिया। उसके कब्जे से लाखों रुपये की विदेशी स्मैक बरामद की गई है। आरोपी चार्ली एंटीकाट देहरादून निवासी है। उसका परिवार मूलरूप से नेपाली बताया जा है। उसने कबूला है कि वह देहरादून में छात्र-छात्राओं को स्मैक सप्लाई करता है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जीआरपी मुरादाबाद थाने के वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर विजय कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार को रेलवे स्टेशन पर एक युवक संदिग्ध हालत में घूम रहा था। वह देहरादून जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहा था। शक होने पर जीआरपी के जवानों ने उससे पूछताछ की तो उसने गुमराह करने की कोशिश की। इसके बाद उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें करीब दो लाख रुपये की कीमत की स्मैक बरामद हुई। जीआरपी ने बताया कि आरोपी ने बताया कि वह स्मैक बरेली से लेकर आया है। नेपाली स्मैक को वहां उसे किसी दूसरे तस्कर ने दिया था। आरोपी ने अपना नाम चार्ली एंटी काट बताया। वह देहरादून के गढ़ी कैंट थानाक्षेत्र के जेतनवाला निवासी है। उसका परिवार मूलरूप से नेपाल निवासी है। अब वह लंबे समय से देहरादून में रहता है। यहां बीकॉम तक पढ़ाई करने के बाद चार्ली नशे के धंधे में घुस गया। उसने कबूला है कि वह छात्र छात्राओं का स्मैक सप्लाई करता है। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें