फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके के कारिंदे पर हमला करके लूटे दस हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब ठेके के कारिंदे पर हमला कर दस हजार रुपये लूटे
विज्ञापन

डबवाली । गांव जोगेवाला में स्थित शराब ठेके के कारिंदे पर हमला करके तीन युवकों ने हजारों की नगदी व मोबाइल छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी डबवाली व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी करके युवकों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन पुलिस के हाथ कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव जोगेवाला में शराब का ठेका है। पुलिस को दिए बयान में शराब ठेके के कारिंदे संजय ने बताया कि वह शुक्रवार रात को ठेके पर बैठा था। रात करीब नौ बजे बाइक सवार तीन युवक ठेके पर आए। एक युवक बाइक पर बैठा रहा और दो युवकों ने आकर उससे शराब मांगी। शराब की बोतल उठाने के लिए वह जैसे ही मुड़ा तो दोनों युवकों ने पीछे से आकर उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने गल्ले में पड़े करीब दस हजार 500 रुपये निकाल लिए और उसका मोबाइल छीन लिया। दोनों उसे गिराकर बाइक पर सवार होकर भाग गए। इसके बाद संजय ने एक राहगीर का मोबाइल लेकर ठेका संचालक व पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद डीएसपी किशोरी लाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डबवाली क्षेत्र में नाकाबंदी करवा दी, लेकिन लुटेरे फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण का कहना है कि पुलिस ने कारिंदे संजय की शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ लूटपाट का केस दर्ज किया है। जल्द ही लुटेरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें