फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्याकर अर्धनग्नावस्था में फैंका शव-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

छजलैट थानाक्षेत्र में रहने वाले ट्रैक्टर चालक गजेंद्र उर्फ गुड्डू (21) का शव शुक्रवार सुबह गांव में ही कब्रिस्तान के पास अर्द्धनग्न हालत में पड़ा मिला। परिजनों ने ट्रैक्टर मालिक नाजिम पर गुड्डू को मजदूरी के बहाने घर से बुलाकर ले जाने के बाद हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह जहर खाना बताया गया है। देर शाम तक हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है।
कूरी रवाना गांव निवासी गजेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू अविवाहित था। ईट ढोने वाले ट्रैक्टर ट्राली पर मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार देर शाम बैरमपुर गांव का नाजिम उसे घर से बुलाकर ले गया था। रात को गजेंद्र घर नहीं लौटा। परिजनों ने समझा कि वह नाजिम के ट्रैक्टर पर मजदूरी करने गया होगा। शुक्रवार सुबह महिला सफाई कर्मचारी ने गजेंद्र का शव कूरी रवाना के बाजार में कब्रिस्तान की बाउंड्री के पास पड़ा देखा। सूचना मिलने पर परिजन वहां पहुंचे। सीओ कांठ गजराज सिंह ने फोरेंसिक टीम के साथ जाकर जांच की। गजेंद्र का शव अर्द्धनग्न हालत में था, शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। मृतक के भाई अशोक ने आरोप लगाया है कि नाजिम ने ही गुड्डू की हत्या की है। एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जंाच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अवलोकन किया जाएगा। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी गई लेकिन वह घर से भागा हुआ है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन


‘मेरे बेटे ने क्या बिगाड़ा जो मार डाला’
कांठ। गजेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू की हत्या की खबर सुनकर वृद्धा मां चंदो का रो रोकर बुरा हाल हो गया। दोपहर तक आंखें पथरा गई और आंसू सूख गए। बस दिल से एक हुंकार सी निकलती थी। वृद्धा रो रोकर कह रही थी कि उसके बेटे ने किसी का क्या बिगाड़ा था जो उसे मार डाला गया। गजेंद्र के तीन भाई गंगाराम, अशोक और वीरसिंह उर्फ बॉबी है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मोबाइल गायब, टीशर्ट भी उल्टी पहने था गजेंद्र
मुरादाबाद। परिवार वालों का कहना है कि मामला हत्या का है। गजेंद्र के पास दो मोबाइल थे, जिनमें से स्मार्टफोन गायब है। दूसरे मोबाइल की सिम निकाल ली गई है। गजेंद्र घर से सीधी टीशर्ट पहनकर निकला था, जबकि शव के ऊपर उल्टी टीशर्ट है। आरोप है कि साजिश के तहत गजेंद्र की हत्या की गई है।
विज्ञापन


चचेरा भाई है इंस्पेक्टर
मुरादाबाद। गजेंद्र का चचेरा भाई अमित गाजियाबाद में बतौर इंस्पेक्टर कार्यरत हैं। उन्होंने भी पुलिस से मामले की जांच कर जल्द ही वारदात के खुलासे की मांग की है। हत्या की वजह की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें