फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथकड़ी की रस्सी काटकर भागा बंदी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जिला जेल से पेशी पर लाया गया एनडीपीएस एक्ट का एक बंदी मंगलवार दोपहर कचहरी से हथकड़ी का रस्सा काटकर भाग निकला। बंदी के भागने से पुलिस वालों के हाथ पांव फूल गए। पीछा करके पुलिस ने उसे डिप्टी गंज चौराहे के पास से दबोच लिया। पुलिस उसे पकड़कर मारपीट करते हुए सेशन हवालात ले आई। सेशन हवालात पर मौजूद आरटीआई कार्यकर्ता पवन अग्रवाल को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि पवन ने बंदी को भगाने में मदद की थी। पुलिस ने इस मामले में बंदी रहीम के साथ ही आरटीआई कार्यकर्ता के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ के बाद देर शाम पवन को सिविल लाइंस थाने से रिहा कर दिया गया।
एसएचओ सिविल लाइन शक्ति सिंह ने बताया कि रेती स्ट्रीट निवासी रहीम को जीआरपी ने एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा था। मंगलवार को कोर्ट में पेशी के लिए उसे जेल से सेशन हवालात लाया गया था। दोपहर करीब साढे़ तीन बजे एडीजे-6 कोर्ट में पेशी के बाद कांस्टेबिल जयवीर, मनोहर और सचिन रहीम व सात अन्य बंदियों को वापस सेशन हवालात ला रहे थे। कांस्टेबिल जयवीर के मुताबिक बंदियों को सेशन हवालात लाते वक्त रहीम के साथ मंडी चौक निवासी पवन अग्रवाल भी चल रहा था। कांस्टेबिल के मुताबिक पवन ने रहीम को कोई वस्तु दी, जिसकी मदद से रहीम ने अपने हाथ में लगी हथकड़ी का रस्सा काट लिया और पुलिस हिरासत से भाग निकला। जयवीर और मनोहर ने पीछा कर रहीम को कुछ दूरी पर जाकर पकड़ लिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस शक्ति सिंह ने बताया कि सेशन हवालात ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबिल जयवीर की तहरीर पर बंदी रहीम और आरटीआई कार्यकर्ता पवन अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। करीब तीन घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस ने पवन अग्रवाल को थाने से छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकार्डिंग करने पर पुलिस वालों ने पीटा: पवन
मुरादाबाद।
आरटीआई कार्यकर्ता पवन अग्रवाल का कहना है कि दोपहर करीब साढे़ तीन बजे कुछ पुलिसकर्मी जिला पंचायत गेट के आगे से डिप्टीगंज की ओर पकड़ो - पकड़ो का शोर मचाते हुए भाग रहे थे। कुछ ही पल में पुलिसकर्मी वापस आए और सेशन हवालात के पास बाइक से एक युवक को नीचे उतारकर उसे पीटना शुरू कर दिया। यह देख वहां पर लोगों की भीड़ एकजुट हो गई। पवन का कहना है कि उन्होंने मारपीट के दृश्य को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करना शुरू किया तो पुलिस अचानक हमलावर हो गई। आरोप है कि पुलिस ने मारपीट की और मोबाइल, पर्स और लाइसेंसी रिवाल्वर छीनकर सेशन हवालात में बंद कर दिया। यहां भी 10-12 पुलिस कर्मियों ने बेरहमी से पीटा। पवन ने पुलिस कर्मियों पर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर, मोबाइल और 2100 रुपये लूटने का आरोप लगाते हुए सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है। एनकाउंटर की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें