फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन पुलिस ने किया 55 का ई-चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था को मजबूत करने और पेपरलेस चालान की वजह से मंगलवार को मोबाइल के जरिए ई-चालान का शुभारंभ एसएसपी जे रविंदर गौड ने फव्वारा चौक पर किया। ई-चालान की विशेषताएं बताते हुए उन्होंने जानकारी भी दी। पहले दिन पुलिस ने 58 वाहनों के चालान किए।
विज्ञापन

बकौल एसएसपी जे रविंदर गौड ई-चालान एप पूर्ण रूप से पेपरलेस चालान है। इसके माध्यम से पूर्व में किए गए चालानों का विवरण भी चालान करने वाले अधिकारी को खुद प्राप्त हो जाएगा। वाहन पर गलत नंबर लिखने वाले वाहन चालकों को आसानी से ट्रेस किया जा सकेगा। ई-चालान एप के माध्यम से चालान का विवरण वाहन चालक के मोबाइल नंबर पर संदेश द्वारा तुरंत पहुंच जाएगा। जिसके आधार पर उसे भुगतान करना होगा। अगर वाहन चालक ने भुगतान नहीं किया तो इसकी जानकारी आरटीओ कार्यालय के पास होगी। जिसकी वजह से चालक अपने वाहन का न तो नवीनीकरण करा सकेगा न ही उसे बिना चालान शुल्क जमा किए बगैर बेच सकेगा। ई-चालान एप के माध्यम से किए जाने वाले चालान में वाहन चालक से किसी भी प्रकार का कोई वाहन प्रमाण पत्र पुलिस द्वारा कब्जे में नहीं लिया जाएगा। एसपी यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि मंगलवार को 58 वाहनों के चालान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें