फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशरफ के परिवार को इंसाफ कब

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुगलपुरा की अशरफ जहां के सऊदी अरब में बंधक बनाए जाने पर उनके परिवार के लोग परेशान हैं। इस मामले में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से अपील की है कि वह भी उनके संदेश को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तक पहुंचाएं, जिससे की अशरफ को मदद मिल सके और उनकी वतन वापसी हो सके।
विज्ञापन

अशरफ के दामाद आसिफ ने बताया कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को तीन दिन पहले उन्हाेंने ट्वीट कर अशरफ की वतन वापसी कराने में मदद मांगी थी, लेकिन अब तक जवाब नहीं मिला है। अशरफ की वतन वापसी न होने पर परिवार के लोग परेशान हैं। जामा मस्जिद के पास रहने वाली अशरफ जहां (45) ढाई साल पहले नौकरी के लिए सऊदी अरब गईं थीं। वहां घरेलू सहायिका की नौकरी मिली। अशरफ जहां ने अपने दामाद को बताया है कि जब वीजा की समय सीमा खत्म हो गई तो उनको वापस भारत भेजने के बजाय घर के मालिक ने कार में बैठाकर एक सुनसान जगह ले जाकर सड़क पर अकेला छोड़ दिया। मदद के लिए अशरफ जहां सऊदी अरब में पुलिस के पास गईं। पुलिस ने उनको शेल्टर होम भेजा। शेल्टर होम संचालक की जिम्मेदारी थी कि वह अशरफ जहां को वापस उनके घर तक पहुंचाने में मदद करे लेकिन उसने अशरफ को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें