जम्मू। आरएस पुरा में 21 दिसंबर को हुए सड़क हादसे में घायल युवक की रविवार को मौत हो गई। पटोली के रहने वाले अभिषेक वर्मा को बाइक पर जाते समये कुल्लियां के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के परिजन उसे लेकर पंजाब चले गए थे। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है।