फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में ठेकेदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर क्षेत्र में बाइक सवार ठेकेदार और उसके साले को सवारी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में ठेकेदार की मौत हो गई, साला घायल हो गया। पुलिस ने सवारी वाहन को कब्जे में ले लिया है, चालक भाग गया है।
विज्ञापन

मझोला के नया गांव में रहने वाला तेजेंद्र गौड़ उर्फ सोनू (42) नगर निगम में ठेकेदारी करते थे। वह शुक्रवार रात को बाइक से अपने साले विकास शुक्ला के साथ कटघर थाने के पास से जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि थाने के पास सवारी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तेजेंद्र और विकास गंभीर घायल हुए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर तेजेंद्र को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। विकास को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। तेजेंद्र के परिवार में पत्नी हेमा गौड़ दो बच्चे आदि, लाली हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसएचओ कटघर अजय गौतम ने बताया कि तेजेंद्र पर मझोला थाने में जानलेवा हमले का एक मामला भी दर्ज था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें