फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब को रूपए नहीं दिए, कपूत ने पीट-पीटकर कर दी मां की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के लिए तीस रुपये न देने पर मां की हत्या
विज्ञापन

लोहे की फूंकनी से सिर पर किए ताबड़तोड़ वार, घर में ही निकल गए प्राण

अमर उजाला ब्यूरो
गंगेश्वरी (अमरोहा)।
शराब पीने के मां ने तीस रुपये नहीं दिए तो बेटे ने पीट-पीटकर मां की हत्या कर दी। लोहे की फूंकनी से वृद्ध मां के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए गए। सिर में जख्म होने से काफी खून बह गया। मौके पर ही मां ने दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देकर बेटा मौके से भाग गया था। पुलिस ने आरोपी बेटे को पकड़ लिया है। हत्या से गांव में सनसनी फैल गई है।
रोंगटे खड़े कर देने वाली यह दर्दनाक घटना आदमपुर थाना क्षेत्र के देहरी खादर गांव में हुई। पुलिस को दी तहरीर के मुताबिक गांव निवासी सुमरती (65) पत्नी छीतर सिंह अपने छोटे बेटे चंद्रवीर के साथ रहती थी। बड़ा बेटा रणवीर गजरौला के मोहल्ला शांति नगर में रहता है। बताते हैं कि चंद्रवीर शराब का आदी है। इसलिए परिवार के लोग उससे नाराज होकर इधर-उधर रहते हैं। शुक्रवार की शाम सुमरती से छोटे बेटे ने शराब पीने के लिए तीस रुपये मांगे, जिस पर उसने देने से इंकार कर दिया। कई बार मांगने पर भी जब मां ने रुपये नहीं दिए तो वह बुरी तरह झल्ला गया।
विज्ञापन

गुस्साकर चूल्हे के पास पड़ी लोहे की फूंकनी उठाई और धड़ाधड़ बुजुर्ग के सिर पर प्रहार कर डाले। इससे वह चीखने चिल्लाने लगी। थोड़ी देर में ही लहूलुहान हो गई। बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। घायल को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। खून से लथपथ मां को छोड़कर आरोपी बेटा रफूचक्कर हो गया। अस्पताल में डाक्टरों ने सुमरती को मृत घोषित कर दिया। चौकी पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत की तो उन्होंने पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद खोजबीन कर बेटे को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के बड़े बेटे की तहरीर पर छोटे बेटे चंद्रवीर के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली है। सुमरती के शव को पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बेटे ने मां की हत्या की है। मामले की रिपोर्ट लिखकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दी है। बड़े बेटे ने ही यह मुकदमा लिखवाया है। आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- अजीत रोरिया, प्रभारी निरीक्षक आदमपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें