फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी मायके से नहीं आई तो पति ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइन के कुंदनपुर में रहने वाले एक युवक ने पत्नी के मायके से न आने पर नाराज होकर जहर खा लिया। इसके बाद पिता को कॉल कर मामले की जानकारी दी। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से छजलैट के फरीदपुर निवासी शंकर का बेटा राजीव कुंदनपुर लाइनपार में परिवार के साथ रहता है। एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। दंपति के बच्चा नहीं है। इस बात को लेकर उनके बीच अनबन हो गई थी। पत्नी नाराज होकर मायके में जाकर रहने लगी। पति ने उसके मायके जाकर कई बार घर लाने का प्रयास किया लेकिन पत्नी राजी नहीं हुई। इससे नाराज होकर राजीव सोमवार सुबह सिरकोई भूड़ पहुंचा और वहां पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद पिता को कॉल कर जानकारी दी कि ‘ उसने अपनी पत्नी सुमन को उसके मायके से लाने का प्रयास किया लेकिन वह इंकार कर देती है। इससे नाराज होकर उसने जहर खाकर सुसाइड की कोशिश की है। वह सिरकोई भूड़ में है।’ सूचना पर परिजन सिरकोई भूड़ पहुंचे। उन्होंने राजीव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, इंस्पेक्टर मझोला आरके नागर का कहना है कि मामले की शिकायत नहीं की गई है। जल्द ही कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें