फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की जीत पर आतिशबाजी व देश के खिलाफ नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की हार पर धनौरा में छोड़ी आतिशबाजी, देश विरोधी नारे लगे
विज्ञापन

- घटना से भाजपाइयों में उबाल, नगर अध्यक्ष और जिला महामंत्री ने दी तहरीर
मंडी धनौरा (अमरोहा)। चैंपियंस ट्राफी में भारत की हार से बखेड़ा हो गया है। मंडी धनौरा के कुछ मोहल्लों में एक समुदाय के लोगों की ओर से आतिशबाजी छोड़ने और देश विरोधी नारे लगाने की बात कही जा रही है। इससे भाजपाइयों में आक्रोश है। घटना को लेकर भाजपा के नगर अध्यक्ष और जिला महामंत्री की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। तहरीर में आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ देशद्रोह की रिपोर्ट दर्ज कराने की भी मांग की गई है। भाजपाइयों ने चेतावनी दी है कि इस मामले में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
भाजपाइयों का आरोप है कि रविवार रात चैंपियंस ट्राफी में भारतीय टीम पर पाकिस्तान की जीत के बाद नगर के मोहल्ला चामुंडा, कटरा और सुनहरी मस्जिद के पास एक विशेष समुदाय के युवाओं ने आतिशबाजी छोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस समुदाय के लोगों ने भारत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पाकिस्तान जिंदाबाद और हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। सोमवार को इसकी जानकारी होने पर भाजपाइयों में रोष फैल गया। भाजपा के नगर अध्यक्ष विवेक अग्रवाल और जिला महामंत्री शरद गर्ग ने उपजिलाधिकारी व थानाध्यक्ष को इस संबंध में राष्ट्रद्रोह की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। शरद गर्ग ने चेतावनी दी है कि इस संबंध में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान और प्रशासनिक अधिकारियों को भी जानकारी दे दी गई है। उनका कहना था कि इस मामले में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पाकिस्तान की जीत पर खुशी मनाने वालों को वहीं चले जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले अफसर
भाजपा के नगर अध्यक्ष विवेक अग्रवाल की ओर से इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह गंभीर मामला है। जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - राकेश कुमार प्रजापति, थानाध्यक्ष, धनौरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें