फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में अपंजीकृत चिकित्सक समेत पांच की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। होली के पर्व पर सड़क हादसों में पांच लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। जिसकी वजह से होली का त्योहार तीन परिवाराें के लिए बदरंग हो गया है। इनमें दो हादसे बाइक डिवाइडर से टकराने के कारण होेने से बताए गए हैं, जबकि तीसरा हादसा दो बाइकों की भिड़ंत के कारण हुआ। जिसमें एक अपंजीकृत चिकित्सक की मौत हो गई है। सड़क हादसे में जख्मी एक कंपनी कर्मी की शुक्रवार को मौत हो गई। कटघर में गांगन पुल के पास शुक्रवार की रात को रोडवेज बस की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रेम नगर में रहने वाले अपंजीकृत चिकित्सक विश्वजीत राय (35) की भतीजी की शादी दलपतपुर में हुई है। वह बृहस्पतिवार को दोपहर के वक्त दलपतपुर में भतीजी की ससुराल में होली मिल कर वापस अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान ही प्रभात मार्केट के पास ही उनकी बाइक की टक्कर एक बाइक सवार से हो गई। हादसे में विश्वजीत को गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी संपा जख्मी हो गई। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विश्वजीत की मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। उनको इसके अलावा एकता कालोनी में रहने वाले सनी (22) की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी बाइक मझोला में बृहस्पतिवार को डिवाइडर से टकरा गई थी। सनी सिलाई का काम करता था। हादसे में सनी के साथ बाइक पर बैठा दिनेश जख्मी हो गया है। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीसरा हादसा सिविल लाइन में गांधी आश्रम के पास हुआ, यहां बाइक पर सवार होकर विशाल के साथ होली खेलने जा रहे कांशीराम नगर निवासी विकास भटनागर की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में विकास की मौत हो गई। इसके अलावा संजीव कुमार निवासी बुढनपुर थाना डिडौली निवासी की उपचार के दौरान दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में शुक्रवार को मौत हो गई। पत्नी रचना ने बताया कि संजीव का फरवरी में एक्सिडेंट हो गया था, वह पिछले 32 दिन से दिल्ली रोड स्थित अस्पताल में भर्ती थे। आरोप है कि इलाज में लापरवाही बरती गई, जिस वजह से संजीव की शुक्रवार को मौत हो गई। सूचना पर एसएचओ मझोला विकास सक्सेना भी अस्पताल पहुंचे। उन्हाेंने बताया कि अस्पताल प्रशासन और पीड़ित पक्ष के बीच वार्तालाप चल रही है। इस मामले में देर रात तक तहरीर नहीं दी गई है। कटघर में गांगन पुल पर हादसे में आसिफ निवासी जयंतीपुर की मौत हो गई। उसे रोडवेज बस ने टक्कर मारी थी, इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि बस को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें