फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग करने गई बिजली टीम की बाइक फूंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के चक्कर की मिलक में शनिवार सुबह चेकिंग करने गई बिजली टीम की बाइक में किसी ने आग लगा दी। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी गाड़ी लेकर आ गए, लेकिन तब तक बाइक जल चुकी थी। जबकि बिजली कर्मचारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

एसडीओ शलभ गर्ग और जेई गौरी शंकर अपनी टीम के साथ शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे चक्कर की मिलक में बिजली चेकिंग करने पहुंचे। टीम ने अपने वाहन शाह बुलाकी की ज्यारत से आगे गली में खड़े कर दिए थे। इसके बाद टीम ने मीटर चेकिंग शुरू कर दिए। जेई गौरीशंकर ने बताया कि उनकी टीम चेकिंग करते हुए काफी आगे निकल गई थी। इसी दौरान किसी ने संविदा लाइन मैन नासिर की बाइक में किसी ने आग लगा दी। करीब एक घंटे बाद वापस लौटे तो बाइक जल रही थी। तब तक लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर बुला ली थी। जेई ने बताया कि उन्हें आशंका है कि बिजली चेकिंग से गुस्साए लोगों ने ही आग लगाई है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस सुधीर पाल धामा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें