फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ नहीं जेल में अलग रखे गए दोहरे हत्याकांड के आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुगलपुरा के गुजराती मोहल्ले में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी शलभ, सोनू और अरुण जिला जेल में अलग अलग रह रहे हैं। शलभ के पैर में मुठभेड़ के दौरान गोली लगी थी, इस वजह से उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि सोनू और अरुण जेल की बैरक में रह रहे हैं।
शलभ के पैर में गोली लगने के कारण उसे चलने फिरने में दिक्कत है। उसके पैर में प्लास्टर चढ़ा है, इस वजह से बैरक में रहने में उसे परेशानी होगी। इसी वजह से जेल प्रशासन ने उसको जेल अस्पताल में रखा है, जहां पर उसके पैर का उपचार किया जा रहा है। दूसरी तरफ इस मामले में परिवार से मिली जानकारी के आधार पर मुगलपुरा पुलिस की टीम इस केस की विवेचना में जुटी है। एसएचओ मुगलपुरा गजेंद्र सिंह ने बताया कि अभी आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में अर्जी नहीं दी गई है। विवेचना के दौरान अगर जरूरत पड़ी तो आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में अर्जी दी जाएगी। अभी इस बिंदु को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है कि वारदात की रेकी से लेकर साजिश में किसी अन्य व्यक्ति का हाथ तो नहीं है। 30 नवंबर को गुजराती मोहल्ला स्थित ब्रजभवन में रहने वाली राजरानी (75) और कुसुम (73) की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद घर से जेवर, नकदी, मोबाइल लूटा गया था। पुलिस ने इस मामले में पड़ोस में ही रहने वाले बीकॉम के छात्र शलभ, उसके दोस्त सोनू और अरुण को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुठभेड़ में घायल आठों आरोपी जेल अस्पताल में भर्ती
मुरादाबाद। पिछले दस दिन के अंदर पुलिस ने अलग अलग जगह पर मुठभेड़ में शलभ सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा भी चार आरोपी ऐसे हैं जो पिछले दिनों मुठभेड़ के दौरान पकडे़ गए हैं। इन आठों आरोपियों को जेल के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, क्योंकि वह भी चलने फिरने में दिक्कत महसूस कर रहे हैं। बैरक में वह लेट नहीं सकते हैं। बिना सहारे के उठने, बैठने तक में आरोपियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें