फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करुला से पांच मंडलों में की जा रही थी नशे की दवा की सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मंडल के औषधि निरीक्षकों की टीम ने गुरुवार को बिजनौर के नजीबाबाद में छापा मारकर लाखों रुपये की नशीली दवाओं का जखीरा बरामद किया है। यह कार्रवाई मुरादाबाद शहर के करूला से नशे की दवाओं की सप्लाई पांच मंडलों और उत्तराखंड में किए जाने की पुष्टि होने के बाद की गई है।
मुरादाबाद की औषधि निरीक्षकों की टीम ने नजीबाबाद के जाब्तागंज में हसन तथा एक अन्य मेडिकल स्टोर में दवाओं जांच की। शुरू में स्टोर मालिक जुबैर उल हसन ने जांच का विरोध किया। पुलिस बुलाई तो वह टीम को चकमा देकर भाग गया। ड्रग इंस्पेक्टर नरेश मोहन दीपक ने बताया कि हसन मेडिकल स्टोर से डाइफेनोक्सीलेट हाईड्रोक्लोराइड की 11400 टेबलेट, ट्रेमाडोल हाईड्रोक्लोराइड के 3140 कैपसूल, कोडिन के 28 सीरप , अल्प्राजोलाम की 285 टेबलेट और एविल के 96 इंजेक्शन बरामद किए गए। इन सभी दवाओं को सीज कर दिया गया है। मेडिकल स्टोर संचालक जुबैर उल हसन और फिरदौस खानम के खिलाफ एनपीडीए एक्ट 1985 की धारा 21, 22, 25 और 26 में तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। छापा मारने वाली टीम में मुरादाबाद के ड्रग इंस्पेक्टर के साथ रामपुर के अनुरोध कुमार, अमरोहा के राजेश कुमार और रामपुर के आशुतोष मिश्रा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हबीबी मेडिकल स्टोर से मिले कागजात के आधार पर पता चला था कि मुरादाबाद से नशे की दवा की सप्लाई उत्तराखंड के जिलों के अलावा सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़, बरेली और मुरादाबाद मंडल के मेडिकल स्टोर पर सप्लाई की जा रही थी। उसके आधार पर उत्तराखंड और सभी पांचों मंडलों को अलर्ट भेज दिया गया है। शासन को भी इसकी रिपोर्ट भेजी गई है।
- आरपी पांडे, उपायुक्त औषधि ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें