फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा नदी में मिला युवक का सिर कटा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुगलपुरा के बरबलान के पास रामगंगा नदी में रविवार दोपहर को एक युवक का सिर कटा शव बोरे में बंद मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। सिर न मिलने के कारण देर शाम तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर आसपास के लोगों को रामगंगा नदी किनारे एक बोरा पड़ा दिया। जिसमें करीब 25 से 30 वर्षीय युवक का शव था। शव को बोरे से बाहर निकाला गया तो उसका सिर नहीं था। युवक का सिरकटा शव देख पुलिस भी सकते में पड़ गई। युवक ने नीले रंग का लोवर और टीशर्ट पहन रखा था। आसपास के लोगों को बुलाकर शव को कपड़ों के आधार पर पहचानने के लिए कहा लेकिन मदद नहीं मिल सकी है। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शव चार, पांच दिन पुराना लग रहा है। जो बहते हुए बरबलान तक पहुंचा है। युवक कौन था? कहां का रहने वाला था? इस संबंध में जानकारी के लिए मुगलपुरा पुलिस की दो टीमें लगाई गईं हैं। आसपास के जनपद से लापता युवकों के बारे में जानकारी की जा रही है, जिससे की शिनाख्त में मदद मिल सके। इससे पहले कांवड़ मार्ग पर बिलारी में एक महिला का शव शनिवार सुबह पड़ा मिला था। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। इस शव की भी अब तक पहचान नहीं हो सकी है। दोनों शवों की पहचान में पड़ोसी जनपद की पुलिस की भी मदद मांगी गई है। दोनों ही मामलों में पुलिस का कहना है कि वारदात को रंजिश के तहत अंजाम देने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें