अधिक धान बेचकर सरकार को कई लाख रुपये का चूना लगाने वाले तीन बिचौलियों को जिला प्रशासन ने नोटिस जारी किए हैं। इन नोटियों में उनसे कहा है कि उनके नाम अभिलेखों में जमीन कम है लेकिन अधिक जमीन दिखाकर ज्यादा धान बेच दिया है। इन तीनों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है। उनका जवाब मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
ठाकुरद्वारा के महावीर सिंह को एडीएम प्रशासन ने नोटिस जारी करकेकहा है कि 12.628 हैक्टेयर जमीन दिखाकर 105 क्विंटल से अधिक धान बेचा है। जबकि 1.952 हैक्टेयर ही अभिलेखों में दर्ज है। दूसरा नोटिस ठाकुरद्वारा के राकेश सिंह को जारी किया है, जिसमें 14.268 हैक्टेयर जमीन दिखाकर 101 क्विंटल धान बेचा गया है। जबकि अभिलेखों में 1.105 हैक्टेयर जमीन दर्ज है। तीसरा नोटिस चतरपुर नायक केराम सिंह को जारी किया है। इनकेनाम 7.238 हैक्टेयर जमीन दिखाकर 110.50 क्विंटल धान की बिक्री दिखाई गई है। जबकि अभिलेखों में इनकेनाम 2.514 हैक्टेयर जमीन में धान हुआ है। उनकेनाम से 4.72 हैक्टेयर जमीन में बाग है।
पिछले साल 22 हजार एमटी धान बिचोलियों के माध्यम से बेचकर खाद्यान्न माफिया ने प्रदेश सरकार को करीब एक करोड़ रुपये का चूना लगाया था । यह धान बिचौलियों से नहीं खरीदा जाता तो सीधे तौर पर किसानों को फायदा होता। इस मामले में 16 खाद्यान्न माफिया के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। 11 केंद्र प्रभारी के खिलाफ डीएम की ओर उनकेप्रबंध निदेशक को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा जा चुका है। अब दोषी केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई का इंतजार है।
‘तीन लोगों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब मिलने पर ही इस मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकेगी। केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई का इंतजार है।’ लक्ष्मीशंकर सिंह, एडीएम प्रशासन