फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकर्म कर बनाई वीडियो-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
देहात व अन्य संस्करणों के ध्यानार्थ..........
विज्ञापन

बच्चे से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध पर मारपीट, बनाई वीडियो
- तीन किशोरों पर आरोप, भगतपुर का मामला

अमर उजाला ब्यूरो
भगतपुर (मुरादाबाद)। भगतपुर थानाक्षेत्र में बकरी चराने गए एक बच्चे से तीन किशोरों ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे मारा, पीटा और जान से मारने की धमकी दी। किशोर ने परिजनों से शिकायत की। परिजनों ने इस संबंध में मंगलवार को भगतपुर पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले 12 साल के बच्चे ने बताया कि वह 11 अगस्त को बकरी चराने के लिए जंगल गया था। वहां पर तीन किशोर मिले। आरोप है कि तीनों किशोरों ने बच्चों को पकड़ लिया और उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारा पीटा। किशोरों ने दुष्कर्म का वीडियो बनाया। इसके बाद बच्चे को धमकी दी कि उसने किसी से शिकायत की तो वीडियो वायरल कर देंगे। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीनों किशोर तीन दिन से बच्चे का शारीरिक शोषण करते रहे। मंगलवार को बच्चे को गुमसुम देख उसके पिता ने पूछताछ की। बच्चे ने पिता को आप बीती बताई और रोने लगा। बच्चे को लेकर उसके पिता थाना भगतपुर पहुंचे व आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। एसओ राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनको गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें