मुरादाबाद। सिविल लाइंस के खालसा मोहल्ले में मंगलवार दोपहर किन्नरों के दो गुटों में मारपीट हो गई। एक गुट के किन्नर क्षेत्र में बधाई लेने गए थे। इसी दौरान वहां दूसरे गुट के किन्नर पहुंच गए और उन्होंने अपना क्षेत्र बताकर मारपीट शुरू कर दी। इस घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले गई। यहां भी किन्नरों ने हंगामा किया।
घटना मंगलवार दोपहर दोपहर की है। कुछ किन्नर खालसा मोहल्ले में एक घर में बधाई लेने पहुंचे। इसी दौरान वहां दूसरे गुट के किन्नर पहुुंच गए। इसी बीच दोनों गुटों में कहासुनी के बाद मारपीट हो र्गई। क्षेत्र के लोगों ने यूपी 100 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले गई। यहां दोनों गुटों ने एक दूसरे पर मारपीट करने के आरोप लगाते हुए तहरीर दी। थानों में भी दोनों भिड़ने लगे। जिसे लेकर हंगामा होने लगा। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मंगलवार को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी।