फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोपी को घ् ासीटने वाले दो सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

चोरी के एक आरोपी को जिला अस्पताल में घसीटना दो सिपाहियों को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी जे रविंदर गौड़ ने दोनों सिपाही निलंबित कर दिए हैं।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के करूला निवासी बिलाल रविवार को लाजपत नगर में एक घर में चोरी करते हुए पकड़ा गया था। बताया जा रहा है कि लोगों ने उसकी पिटाई कर की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया था। रविवार दोपहर कटघर थाने में तैनात सिपाही सुमित कुमार और प्रदीप गिरि डाक्टरी परीक्षण कराने आरोपी बिलाल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जिला अस्पताल के गेट पर ही बिलाल बेसुध हो गया था। दोनों सिपाही उसे घसीटते हुए इमरजेंसी वार्ड तक ले गए। कुछ लोगों ने इस दौरान मोबाइल से वीडियो बना लिया था। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था। एसएसपी ने मामले में जांच कराई। जांच रिपोर्ट आने के बाद मंगलवार को एसएसपी ने सिपाही प्रदीप गिरि और सुमित कुमार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें