ट्रेन में मारपीट करने का आरोपी 18 साल बाद जीआरपी के हत्थे चढ़ा है। मंगलवार दोपहर उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
जीआरपी इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि 18 साल पहले ट्रेन में मारपीट हुई थ। इस मामले में दलवीर निवासी सौंडाला थाना बिलारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। तब से दलवीर फरार चल रहा था। उसके खिलाफ अदालत से वारंट जारी हुआ था। जीआरपी उसे तलाश कर रही थी। मंगलवार को जीआरपी ने उसके घर दबिश दी और उसे दबोच लिया। मंगलवार दोपहर बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया।