फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर कटे शव की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुगलपुरा में बरबलान के पास रामगंगा नदी में रविवार को बोरे में बंद मिले सिर कटे शव की सोमवार को कपड़ों से पहचान हो गई है। यह शव मूंढापांडे के चमरौवा गांव से 16 अगस्त को अपहरण किए गए 12 साल के बच्चे जीशान का है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

जीशान अमरोहा के डिडौली स्थित सहसपुर अलीनगर गांव में रहने वाले मजदूर इश्तकार का बेटा था। वह चमरौवा में मामा यामीन के घर रह रहा था। गांव के ही एक स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। यामीन गांव में एक मजार पर बैठते हैं। आरोप है कि 16 अगस्त को चक्कर की मिलक में रहने वाले आमिर और मुर्सलीन चमरौवा गांव पहुंचे। उन्होंने जीशान से कहा कि उन्हें मजार तक छोड़ आए। जीशान उन दोनों को मजार तक छोड़ने के लिए गया था लेकिन वापस घर नहीं लौटा था। यामीन ने जीशान के अपहरण का अंदेशा जताते हुए मुर्सलीन और आमिर के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद 17 अगस्त को यामीन के पास फोन कर एक अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि सट्टे का नंबर बताओ तब जीशान को छोडेंगे। इसके बाद मोबाइल बंद कर दिया था। जिस सिम से फोन किया गया था, वह चक्कर की मिलक में रहने वाले युवक का है। युवक ने बताया कि उसका मोबाइल 18 दिन पहले खो गया था। वह मोबाइल नंबर को बंद कराना भूल गया था। सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि शव की पहचान हो गई है लेकिन हत्या करने वालों का पता नहीं चल सका है। हत्या की वजह रंजिश हो सकती है। इस संबंध में जानकारी कर रहे हैं। वारदात को चार दिन पहले अंजाम दिया गया था। हत्या के लिए फरसे जैसे हथियार का इस्तेमाल किया गया है। अपहरण के आरोपी पुलिस हिरासत में हैं लेकिन उन्होंने वारदात से इंकार किया है। पुलिस तंत्र क्रिया सहित अन्य बिंदुआें पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें