फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार ने दफ्तर में घुसकर इंजीनियर को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामगंगा विहार स्थित यूपी जल निगम के दफ्तर में घुसकर एक ठेकेदार ने इंजीनियर के साथ मारपीट की और सरकारी रिकार्ड फाड़ डाला। आरोप है कि ठेकेदार इंजीनियर पर मनचाहा भुगतान करने को दबाव डाल रहा था। इंजीनियर ने इसका विरोध किया तो आरोपी ठेकेदार ने मारपीट शुरू कर दी। इंजीनियर की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने ठेकेदार और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट करने, सरकारी दस्तावेज फाड़ने और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

रामगंगा विहार में उत्तर प्रदेश जल निगम का दफ्तर है। यहां तैनात स्थानिक अभियंता अनिल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपने दफ्तर में सरकारी कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वहां ठेकेदार चंद्रपाल सिंह निवासी करनपुर हरकिशनपुर तहसील कांठ जनपद मुरादाबाद हाल निवासी टीडीआई सिटी रामगंगा विहार पहुंच गया। उसके साथ तीन अन्य लोग भी थे। आरोप है कि उसने मनचाहा भुगतान कराने का दबाव बनाया। जब इंजीनियर ने गलत कार्य करने से इंकार किया तो उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित किया। इतना ही नहीं सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए गए। दफ्तर में कर्मचारी व अधिकारी एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घटना की जानकारी मिलने पार इंजीनियर्स संगठन के पदाधिकारी भी आ गए और उन्होंने जल निगम के परियोजना प्रबंधक को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद सभी लोग डीएम व एसएसपी से मिले और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित इंजीनियर का कहना है कि उन्हें अपनी और परिवार की जान का खतरा है इसलिए वह इस माहौल में काम नहीं कर पाएंगे। सीओ सिविल लाइंस राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी ठेकेदार और उसके तीन साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें