मूंढापांडे थानाक्षेत्र के लालाटीकर गांव में रविवार को तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से महिला और एक बच्ची घायल हो गई। इस घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद से फायरिंग करने वाला आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
मूंढापांडे थाने के प्रभारी अजय कुमार गौतम ने बताया कि लालटीकर निवासी ओमपाल शर्मा के बेटे भुवनेश का रविवार को तिलक समारोह था। रविवार छह बजे कार्यक्रम चल रहा था। परिवार के साथ ही गांव के अन्य लोग भी मौजूद थे। गांव के ही कुलदीप ने तमंचे से फायरिंग कर दी थी। जिसमें छर्रे लगने से मुकेश की पत्नी नीरज और उसकी भतीजी शिवानी पुत्री सुखपाल घायल हो गईं। फायरिंग करने वाला आरोपी मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची गई और आरोपी की तलाश की। महिला के पति मुकेश ने आरोपी कुलदीप के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है।