फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स ने महिला को धक्का देकर लूटा पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कुछ दिन की खामोशी के बाद बाइकर्स गैंग फिर सक्रिय हो गया। बुधवार को दिन दहाड़े बाइकर्स ने कटघर थाने के सामने लाजपत नगर में एक महिला को धक्का देकर पर्स लूट लिया। घटना के समय महिला अपनी बच्ची को स्कूल से लेकर लौट रही थी। सड़क पर गिरी महिला जख्मी हो गई। पीड़िता के शोर मचाने पर लोग जुटे, तब तक बाइकर्स फरार होने में कामयाब हो गए।
यह दुस्साहसिक वारदात बुधवार को लाजपत नगर कमला नगर निवासी गौरव गुप्ता की पत्नी पूजा गुप्ता (30) के साथ हुई। पूजा गुप्ता बुधवार दोपहर ढाई बजे अपनी बेटी आशी को स्कूल से लेकर घर लौट रही थी। महिला पैदल ही अपने घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से एक बाइक आई। जिस पर दो युवक सवार थे। महिला कुछ समझ पाती। उससे पहले ही बाइक पर पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर महिला के हाथ से पर्स छीन लिया और े धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया । सड़क पर गिरने से जिसमें हिला के घुटनों में चोट आई। महिला की चीख पुकार सुनकर लोग जुट गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची और पीड़िता से बदमाशों के हुलिए के बारे में जानकारी दी। गौरव ने बताया कि पर्स में मोबाइल और कुछ रुपये थे। इसके अलावा कागजात भी थे। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दे दी है। कटघर थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन


पुलिस वाले बोले, रिपोर्ट दर्ज कराने का कोई फायदा नहीं होगा
लाजपत नगर में दिन दहाड़े वारदात हुई और बदमाश आसानी से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस वाले मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पीड़ित महिला और उसके पति से ही उलटे सीधे सवाल किए। महिला के पति ने बताया कि घटना के बाद पुलिस वाले मौके पर आए थे। उन्होंने घटना के बारे में जानकारी की। इसके बाद वह बोले, रिपोर्ट लिखाने का कोई फायदा नहीं होगा। इसके बाद पति थाने पहुंचा। उसने यहां तहरीर दी। तब भी पुलिस वालों ने उससे कहा कि रिपोर्ट दर्ज न कराएं, कोई फायदा नहीं होगा।
विज्ञापन


पूर्व पार्षद की पत्नी और शिक्षिका को सड़क पर घसीटने वालों का सुराग नहीं
बाइकर्स गैंग के लुटेरों ने सिविल लाइंस में मंडल आयुक्त आवास के पास जिगर कालोनी निवासी शिक्षिका से पर्स लूटने के लिए उन्हें सड़क पर घसीटकर घायल कर दिया था। इसके बाद लोकोशेड पुल पर बाइकर्स गैंग के लुटेरों ने पूर्व पार्षद कृष्ण कुमार काले की पत्नी से पर्स लूटा था। बदमाशों ने महिला स्कूटी से नीचे गिरा दी थी। जिसमें वह घायल हो गई थी। अभी तक पुलिस इन घटनाओं का खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें