फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बजे लिया परिजनों ने शव, पोस्टमार्टम की हुई वीडियोग्राफी 18-31-27

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। सिटी चौकी में हुई युवक की मौत मामले में वीरवार को पुलिस प्रशासन के सामने उस समय समस्या खड़ी हो गई, जब सुबह परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया। एएसपी शशांक कुमार सावन के प्रयासों के चलते करीब दो बजे परिजन शव लेेने को राजी हुए तथा जिसके बाद पुलिस पहरे में मृतक राजेश का अंतिम संस्कार करवाया गया।
वीरवार सुबह परिजनों के द्वारा शव लेने से इनकार करने पर पुलिस प्रशासन ने सामाजिक लोगों के माध्यम से परिजनों से बातचीत का रास्ता बनाया। बातचीत शुरू होने के बाद एएसपी शशांक कुमार सावन ने डीसी रेट की नौकरी के लिए डीसी से सिफारिश करने का आश्वासन दिया। वहीं परिवार की आर्थिक मदद के लिए भी हरसंभव मदद की बात कही। जिसके बाद मृतक के परिजन न्यायिक जांच व राजेश को जबरदस्ती चौकी तक ले जाने वाले लापता अमित के दादा विष्णु के खिलाफ मामला दर्ज करने पर राजी हुए। मृतक की मां कृष्णा ने विष्णु के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायत भी पुलिस को दी है। पुलिस ने विष्णु के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बोर्ड से हुआ पोस्टमार्टम
मृतक राजेश का पोस्टमार्टम वीरवार को तीन डॉक्टरों के बोर्ड से करवाया गया। पोस्टमार्टम प्रक्रिया के दौरान एसीजेएम तरणजीत कौर अस्पताल में मौजूद रहीं तथा पोस्टमार्टम प्रक्रिया की उन्होंने वीडियोग्राफी भी करवाई। एसीजेएम तरणजीत कौर परिजनों के द्वारा शव लेने के बाद वापस लौट गईं।

शाम को फिर थाने पहुंची एसीजेएम
न्यायिक जांच कर रही एसीजेएम तरणजीत कौर मृतक के अंतिम संस्कार पश्चात फिर से शाम को थाने पहुुंची। जहां पर उन्होंने हवलदार संदीप से बारीकि से हर पहलू के बारे में पूछताछ की। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस दौरान मंगलवार को घटित हुए वाकये का विजुवलाइजेेशन करवाया। वहीं इस दौरान उन्होंने एसएचओ सीमा से भी पूछताछ की। उनके चौकी में रहने के दौरान एसएचओ के द्वारा दो पुलिस जवानों को गेट पर रखा गया, ताकि इस दौरान कोई अंदर न जा सके।

ई-रिक्शा चालक भी रहे हड़ताल पर
पेशे से ई रिक्शा चालक राजेश की मौत होने से क्षुब्ध रिक्शा चालकों ने बुधवार को हड़ताल रखी। अलसुबह ही ई रिक्शा चालक अस्पताल में जुटने शुरू हो गए। मृतक राजेश के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद ही रिक्शा चालक घर लौटे। रिक्शा चालकों का कहना था कि उनकी यूनियन परिवार के दु:ख में पूरी तरह से साथ हैं। परिवार जो भी जिम्मेदारी लगाएगा, वे उसे पूरा करेंगे।
विज्ञापन


शव का बोर्ड के माध्यम से पोस्टमार्टम करवाया गया है, जिसकी बाकायदा वीडियोग्राफी करवाई गई है। मृतक की मां ने विष्णु के खिलाफ जबरदस्ती उसके बेटे को उठा ले जाने की शिकायत दी है। जिस पर विष्णु के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
-शशांक कुमार सावन, एएसपी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें