उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में दिनदहाड़े स्कूटी की डिक्की तोड़कर चोरा करने का मामला सामने आया है। रेलवे हरथला कॉलोनी निवासी भावना गुरुवार को अपनी शादी का कार्ड छपवाने के लिए अपनी मां के साथ बारादरी गई थी।
इस दौरान दुकान के बाहर दुकान के बाहर स्कूटी खड़ी कर वह अपनी मां के साथ अंदर चली गई। तभी 2 युवक पहुंचे और उन्होंने भावना की स्कूटी की डिक्की का लॉक तोड़कर उसके अंदर से 1 लाख रुपए चोरी कर लिए।
घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।