फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दो हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डिलारी थानाक्षेत्र में मंगलवार रात बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो हिस्ट्रीशीटर बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर घायलों समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 19 मार्च को हजरत नगर गढ़ी थानाक्षेत्र में हुई बिजली कर्मी से लूट समेत कई अन्य घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से पौने दो लाख रुपये और अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण उदय शंकर सिंह ने बुधवार दोपहर पुलिस लाइन में पुलिस मुठभेड़ को लेकर प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे डिलारी थाना प्रभारी संजय कुमार और क्राइम ब्रांच व इंटेलीजेंस विंग की टीम डिलारी के नूरपुर कमालपुर मार्ग पर बदमाशों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान एक बाइक पर तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जिससे पुलिस जीप क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। जिसमें दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को पकड़ लिया। घायल बदमाशों ने अपने नाम बाबू उर्फ बबुआ निवासी सहसपुर थाना बिलारी और दूसरे ने लक्ष्मण निवासी अकबरपुर थाना बिलारी बताया, जबकि तीसरे बदमाश ने अपना नाम नेकपाल निवासी हुसैनपुर थाना कुंदरकी बताया है। तीनों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने 19 मार्च को हजरतनगर गढ़ी थानाक्षेत्र में बिजली कर्मचारियों से लूट की थी। इसके अलावा डिलारी व संभल में हुई लूट की घटनाओं को अंजाम देना भी कबूला है। पुलिस ने तीनों बदमाशों को अदालत में पेश किया है। जहां से आरोपी जेल भेज दिए गए हैं।
हजरत नगर गढ़ी में लूटे थे बिजली कर्मचारी से पांच लाख
मुरादाबाद। जरगांव बिजली घर से कैशियर गौरव कुमार और अन्य कर्मचारी उपभोक्ताओं द्वारा जमा किए गए बिजली भुगतान के करीब पांच लाख रुपये लेकर उन्नीस मार्च की शाम बिलारी जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार बदमशों ने तमंचे के बल पर नकदी से भरा बैग लूट लिया था।
विज्ञापन

लूट करने के बाद अगले दिन की बहन की शादी
मुरादाबाद। एसपी देहात ने बताया कि इस गिरोह का सरगना बाबू उर्फ बबुआ है। जो बिलारी का हिस्ट्रीशटर है। 19 मार्च को लूट करने के बाद बाबू ने अगले ही दिन बीस मार्च को अपनी बहन की शादी सालिम के साथ की थी। इस शादी में बाबू ने लूट का पैसा ही खर्च किया था।
जेल में हुई थी दोस्ती
मुरादाबाद। लक्ष्मण, बाबू और इकबाल पूर्व में एक साथ जेल में रह चुके हैं। वहां ही तीनों की दोस्ती हुई थी। तब ही तीनों ने योजना बना ली थी। इसके बाद एक-एक कर तीनों जेल से बाहर आ गए। इसके लिए इन्होंने पांच पांच हजार रुपये में जमानती खरीदे थे। एसपी देहात का कहना है कि मामले की जांच कराएंगे कि इन्हें बाहर निकलवाने में जमानतियों की क्या भूमिका रही है। इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जेल से बाहर निकलते ही लूट की घटनाएं शुरू कर दी थीं। आरोपी बाबू उर्फ कुछ समय के लिए पंजाब के पटियाला में जीरकपुर हवाई अड्डे के पास गुड्डू जूस वाले के यहां रुका था।
दो बदमाश हैं फरार
मुरादाबाद। इस गिरोह के दो सदस्य इकबाल पहलवान निवासी घोसीपुरा थाना पटवाई जनपद रामपुर और रिजवान निवासी पीपला मंसूरपुर थाना शाहबाद जनपद रामपुर फरार हैं। पुलिस की टीम इनकी तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें