फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यतीमखाना प्रकरण में पांच जुलाई को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
यतीमखाना प्रकरण में पांच जुलाई को होगी सुनवाई
विज्ञापन

रामपुर। सपा नेता आजम खां से जुड़े यतीमखाना प्रकरण से संबंधित चार मामलों में मंगलवार को कोर्ट में तारीख थी लेकिन पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई टल गई। अब अगली सुनवाई पांच जुलाई को होगी।
साल 2019 में सपा नेता आजम खां, सेवानिवृत्त सीओ आले हसन, सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल और इस्लाम ठेकेदार समेत 20-25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें आरोप था कि सपा नेता आजम खां के इशारे पर यतीमखाना बस्ती में रह रहे लोगों के साथ मारपीट, लूटपाट की गई। साथ ही उनके घरों को भी ध्वस्त कर दिया गया था। इस प्रकरण में 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। इस मामले में ही आजम खां के खिलाफ भैंस चोरी तक के आरोप लगे। हालांकि इन मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को इससे संबंधित चार मामलों में एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में तारीख तय थी। सहायक शासकीय अधिवक्ता कमल कुमार गुप्ता ने बताया कि कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए पांच जुलाई की तारीख तय की है। इस दौरान आजम खां के अधिवक्ता ने आजम खां का हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र कोर्ट में पेश किया। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें