फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री जयप्रदा प्रकरण में अदालत में हुई सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बहुचर्चित अभिनेत्री जयाप्रदा-सपा सांसद आजम खां प्रकरण में शुक्रवार को डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हुई। आजम खां के अधिवक्ता की ओर से डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसे सुनने के बाद अदालत ने आदेश के लिए अगली तारीख लगा दी है।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र स्थित मुस्लिम डिग्री कालेज में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए सपा रामपुर के सपा सांसद आजम खां आए थे। जिसमें उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने रामपुर की पूर्व सांसद व अभिनेत्री जयाप्रदा के ऊपर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसका मुकदमा पहले तो थाना कटघर में दर्ज किया गया था, बाद में इसे रामपुर क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया था। जिसकी विवेचना पूरी करके आरोप पत्र एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट पुनीत गुप्ता की अदालत में दाखिल किया गया है। आरोप पत्र पर आपत्ति दर्ज करते हुए आजम खां के वकील शहनावाज सिब्तेन ने अदालत में डिस्चार्ज प्रार्थन पत्र प्रस्तुत किया था। जिसमें अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनी। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि दोनों ओर से बहस पूरी की जा चुकी है। अदालत ने आदेश के लिए आगामी 9 अगस्त की तारीख लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें