फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के बीच झगड़ा, दंपति ने दी जान

Mon, 08 May 2017 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
Demo pic - फोटो : google
विज्ञापन
डिलारी के मलकपुर गांव में बच्चों को लेकर पति पत्नी का आपस में विवाद हो गया। पति ने पत्नी को थप्पड़ मारे और घर से निकल गया। बच्चों के सामने हुई पिटाई के कारण खुद को अपमानित महसूस कर रही महिला ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


मामले की सूचना पर पहुंचे महिला के मायके वालों के साथ पति ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। इसके बाद पत्नी की मौत के गम में आठ घंटे बाद पति ने देर शाम जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रामपुर के हसनपुर गांव में रहने वाला देवेंद्र सिंह (30) पत्नी रितू (32)और उसके तीन बच्चों के साथ डिलारी के मलकपुर गांव में रहता था। वह किसान था। आसपास के लोगों ने बताया कि रविवार सुबह बच्चों की पिटाई करने को लेकर देवेंद्र का रितू से झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन


देवेंद्र ने गुस्से में रितू को थप्पड़ मारे थे। घर से चला गया था। वापस लौटा तो दरवाजा बंद मिला। आवाज लगाने पर भी जब रितू ने दरवाजा नहीं खोला और न ही आवाज दी तो देवेंद्र ने गांव वालों और रितू के परिजनों को सूचना दी। रितू के परिजनों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर फंदे पर महिला का शव लटक रहा था।

देवेंद्र ने बताया कि बच्चों के सामने हुई पिटाई के कारण खुद को अपमानित महसूस कर रही रितू ने खुद को कमरे में बंद कर सुसाइड किया है। दोपहर में रितू के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके बाद पत्नी की मौत से आहत होकर देवेंद्र ने जहर खा लिया। वह जहर खाकर चावड़ गांव में अपने ससुराल पहुंच गया।

वहां पर उसने बताया कि पत्नी के गम में उसने भी जहर खा लिया है। चंद मिनटों बार उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, देर रात तक इस संबंध में तहरीर नहीं दी है। मेरी पत्नी के बगल में बनाना मेरी भी अर्थी रितू के पिता मुकुट ने बताया कि जहर खाकर देवेंद्र उनके घर बाइक पर आया था। उसने बताया कि वह पत्नी की मौत से दुखी है। जहर खाकर वह जान दे रहा है। ससुराल वालों से देवेंद्र ने कहा कि वह उसकी अर्थी भी उसी जगह बनाएं, जहां पर दोपहर में उसकी पत्नी रितू का अंतिम संस्कार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें