फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर पति-पत्नी की मौत

Sun, 10 Feb 2019 04:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
death - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार करते समय एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के समय यात्रियों ने मृतक वृद्ध की बहन को बचा लिया। जीआरपी ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन



बिजनौर शहर के मोहल्ला नवाब का आहाता निवासी दशरथ सिंह (65) अपनी पत्नी रानी (62) के साथ हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। दशरथ सिंह के साथ उनकी बहन विमलेश भी थी। तीनों बिजनौर से ट्रेन में सवार होकर गजरौला पहुंचे। गजरौला से भी गढ़ उन्हें ट्रेन से जाना था। 

तीनों प्लेटफार्म संख्या एक से प्लेटफार्म संख्या दो पर जाने के लिए सीधे ट्रैक पार करने लगे। इस दौरान प्लेटफार्म संख्या दो पर दिल्ली के लिए जाने वाले सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों ने विमलेश को हाथ पकड़कर ऊपर ट्रैक पर खींच लिया। जबकि दशरथ और रानी ट्रेन की चपेट में आ गए। 
विज्ञापन


दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। विमलेश ने बताया कि तीनों गढ़मुक्तेश्वर में भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। हादसे में दंपती की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है। जीआरपी ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें