फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मंत्री फरमाते हैं शौक तो जनता क्यों करे परहेज: आजम

Sun, 10 Feb 2019 04:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
Azam Khan - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब होने से मौत पर पूर्व मंत्री आजम खां ने प्रदेश के एक मंत्री को घेरते हुए राज्य सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि योगी जी भी बेचारे क्या करें, जब उनके मंत्री शौक फरमाते हैं तो आखिर जनता क्यों न शराब का शौक करे।  

विज्ञापन


आजम खां शनिवार को इस मुद्दे पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में तंज कसते हुए कहा कि मर गए, मौत आई थी उनकी। योगी जी ने तो ले जा कर दी नहीं थी कि पी लो....  जिम्मेदार कोई भी नहीं ऊपर वाला जिम्मेदार है। उनकी मौत ऐसे ही लिखी थी। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के एक मंत्री जी शौक फरमाते हैं, आला अधिकारी भी शौक फरमाते हैं। ऐसे में जनता भी क्या करे। उन्होंने रामपुर के एक तहसील की कच्ची शराब को पूरे प्रदेश में मशहूर बताया। इससे पहले भी आजम खां शराब के सेवन को लेकर प्रदेश सरकार के एक मंत्री और अधिकारी को सार्वजनिक रूप से घेर चुके हैं।  
विज्ञापन


प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि रामराज्य की इस सरकार ने जौहर यूनिवर्सिटी के बच्चों का पानी बंद करा दिया है। सीवर लाइन का  कनेक्शन भी काट दिया गया है, लेकिन अभी जहर नहीं दिया गया है। 

आजम ने कहा कि हम तो उम्मीद कर रहे थे कि पानी की टंकी में जहर मिलाया जाएगा, लेकिन अभी सिर्फ पानी ही रोका गया है। पूर्व मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में दिए गए बयान उल्टा चोर चौकीदार को डांटे पर भी केंद्र सरकार को घेरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें