पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते कमिश्नर।
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर शुक्रवार को जिले के 32 किसानों को सम्मानित किया गया। कृषि तकनीकी प्रबंध अभिकरण की ओर से जिगर मंच पर आयोजित किसान दिवस व किसान मेले में किसानों को शाल व प्रशस्ति पत्र दिया गया। वहीं विभिन्न विभागों ने मेले में स्टाल लगाकर किसानों को खेती के लिए नए तरीके बताए।
मंडलायुक्त एल वेंक्टेश्वर लू ने कहा कि खेती भारत की अर्थ व्यवस्था की रीढ़ है। किसान के सहयोग से अन्न के मामले में हम आत्मनिर्भर बने हैं। किसानों की उन्नति और आय बढ़ाने के लिए पूर्व प्रधामंत्री चौधरी चरन सिंह ने कई योजनाएं शुरू की। वहीं मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. उज्जवल कुमार ने कहा कि किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती करें।
उप निदेशक कृषि जेपी चौधरी ने ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने अपने बजट का 52 प्रतिशत हिस्सा कृषि विभाग के लिए रखा था। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष शलिता सिंह, पूर्व मंत्री जगराम सिंह, कृषि अधिकारी डा. सुभाष वर्मा समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूदरहे।