फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनकपुर बाईपास दूर करेगा शहर में जाम की खिच - खिच

Fri, 23 Dec 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
jaam in moradabad - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में रोजाना हो रही जाम की खिच-खिच अब जल्द दूर होने जा रही है। करीब नौ साल से बंद पड़ा सोनकपुर बाईपास अब दिल्ली रोड को सीधे कांठ रोड से कनेक्ट करेगा। जाम से जूझ रही दिल्ली रोड की कालोनियां फ्लाईओवर बनते ही सीधे कांठ रोड से जुड़ जाएंगी।
विज्ञापन


अभी तक दिल्ली रोड की सभी कालोनियां और बड़ा इंडस्ट्रियल एरिया शहर से जुड़ने के लिए अकेले लोकोशेड पुल पर निर्भर है। दिल्ली रोड पर मानसरोवर, बौद्ध विहार, आवास विकास फेस्र- 1,2,3 के साथ ही लाइनपार की भी दो दर्जन से अधिक कालोनियां हैं,जहां लाखों की आबादी है।

इसके लिए कारों के सभी शोरूम भी इसी रोड पर हैं। करीब 90 फीसदी निर्यात फैक्ट्रियां भी इसी रोड पर लाकड़ी बाईपास पर हैं। इसके अलावा आगे नया मुरादाबाद भी है जो बेहतर कनेक्टिविटी नहीं होने की वजह से बिकने के बावजूद आज तक बस नहीं सका है।
विज्ञापन


लेकिन सोनकपुर में फ्लाईओवर बनते ही एमडीए का सोनकपुर बाईपास शुरू हो जाएगा। दिल्ली रोड पर सर्किट हाउस के पास से निकला यह बाईपास अकबर किले के पास कांठ रोड को कनेक्ट करता है।

एमडीए ने इस बाईपास को वर्ष 2007 में बनाया था लेकिन दो रेलवे लाइन बीच में आने की वजह से यह बंद पड़ा था। अब रेलवे लाइनों पर फ्लाईओवर बनते ही यह बाईपास शुरू हो जाएगा। इससे दिल्ली रोड के बाशिंदों में उत्साह है।

बाईपास शुरू होने के बाद दिल्ली रोड से कांठ रोड पर जाने वाला ट्रैफिक लोकोशेड पुल होते हुए शहर में आने के बजाए सर्किट हाउस के पास से ही सोनकपुर बाईपास के जरिए सीधा कांठ रोड पर अकबर किले पर पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें