फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में कोरोना संक्रमित शख्स की मौत, एक संदिग्ध महिला ने भी तोड़ा दम

Sat, 25 Apr 2020 11:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले टीएमयू अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव 44 साल के शख्स की मौत हो गई है। मृतक को 14 अप्रैल को टीएमयू में भर्ती कराया गया था। मृतक नवाबपुरा निवासी और मृतक कारोबारी का रिश्तेदार बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


कारोबारी ने कोरोना वायरस से 13 अप्रैल को मौत हो चुकी है। इसके अलावा एक टीएमयू में भर्ती एक 56 साल की कोरोना संदिग्ध महिला की भी मौत हो गई है। महिला की कोरोना सैंपल रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। अस्पताल प्रशासन ने महिला का शव सुरक्षित कर लिया है।

मुरादाबाद जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है, इनमें मुरादाबाद के चार लोग हैं। दो संक्रमित मरने वाले रामपुर और सम्भल निवासी हैं। 13 अप्रैल को नवाबपुरा के पीतल कारोबारी की पहली मौत हुई थी। 
विज्ञापन


20 अप्रैल को ताजपुर के डॉक्टर और रिटायर्ड एएनएम की मौत हुई थी। आज सुबह करीब 5 बजे संक्रमित कारोबारी के रिश्तेदार ने की भी मौत हो गई है। वहीं, 14 अप्रैल को संभल के 76 वर्षीय एक जमाती की मौत हुई थी। 20 अप्रैल को भी टांडा रामपुर के एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। सभी मौतें टीएमयू में इलाज के दौरान हुई हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें