फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही परिवार के चार सदस्य समेत 39 लोग पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की रफ्तार में तेजी आई है। एक ही परिवार के चार सदस्यों और सीएमओ के अर्दली समेत 39 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में पांच साल का मासूम भी शामिल है। एक साथ 39 नए पॉजिटिव केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों के हिस्ट्री जुटाकर कांटेक्ट तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन

ब्रिटेन में कोरोना के नया घातक रूप सामने आने के बाद एक बार फिर लोगों में बेचैनी और चिंता बढ़ने लगी है। स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम ने निगरानी बढ़ा दी है। यूरोपीय देशों से लौटने वालों की सेहत पर नजर रखी जा रही है। वहीं उतार चढ़ाव के बीच शुक्रवार को जिले में 39 नए केस मिले हैं। इसमें एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। सीएमओ का अर्दली भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। जिसे लेकर सीएमओ कार्यालय में हड़कंप मच गया है। अर्दली के संपर्क में रहे लोगों की सूची तैयार की जा रही है। शुक्रवार को स्वस्थ होने पर 18 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। 39 नए केस मिलने के साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 11517 हो गई है। इसमें से 11020 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस 274 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें