फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाजिटिव, आई इंस्टीट्यूट 15 दिन के लिए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सीएल गुप्ता नेत्र संस्थान की महिला सुरक्षा कर्मी को कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद 15 दिनों के लिए संस्थान को बंद कर दिया गया है। पूरे स्टाफ को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। मरीजों को फोन पर संस्थान बंद होने की सूचना दी गई है।
विज्ञापन

अस्पताल की प्रशासनिक अधिकारी गरिमा के मुताबिक लॉकडाउन के बाद अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं सुचारु थीं। स्टाफ भी काफी कम था और शिफ्टों पर ड्यूटी कर रहा था। लॉकडाउन से अब तक इमरजेंसी में करीब तीन सौ से अधिक मरीज आए हैं। आउट सोर्सिंग के छह कर्मचारी बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात थे। इनमें 16 अप्रैल को एक महिला सुरक्षा कर्मी की तबीयत खराब हुई। कोरोना के लक्षण प्रतीत होने पर उसका सैंपल कराया गया और सिक्योरिटी कंपनी के एरिया सुपरवाइजर को इसकी जानकारी दी गई। एरिया सुपरवाइजर ने सिक्योरिटी गार्ड को हटवा दिया। सैंपल वाली महिला सुरक्षा कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल को अगले 15 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। स्टाफ को भी होम क्वारंटीन में रहने को कहा गया है। पॉजिटिव महिला हरथला कालोनी की निवासी है। महिला सुरक्षा कर्मी की ड्यूटी गेट पर थी। अस्पताल में उसका दखल नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें