फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थरबाज समेत पांच बंदी कोरोना पॉजीटिव, आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किए सभी

Tue, 21 Apr 2020 04:03 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
कोरोना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नबावपुरा में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम पर पथराव करने वाले चार पत्थरबाज समेत पांच बंदी भी कोरोना पॅाजिटिव पाए गए हैं। पांचवां बंदी दिल्ली निवासी है। उसे मैनाठेर पुलिस ने बिलारी शुगर मिल के जीएम से कार लूट के मामले में ग्यारह अप्रैल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल में कोरोना केस मिलने के बाद से हड़कंप मच हुआ है। जेल में अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही विशेष सावधानी भी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पत्थरबाजों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम दहशत में आ गई है। इन पत्थरबाजों की धरपकड़ के दौरान सौ से ज्यादा पुलिस कर्मी और अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन


नागफनी थानाक्षेत्र के नवाबपुरा में बुधवार दोपहर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम कोरोना संदिग्धों को क्वारंटाइन करने गई थी। इसी दौरान टीम पर पथराव कर दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पहले दिन सात महिलाएं समेत 17 पत्थरबाज गिरफ्तार किए किए, जबिक एक आरोपी को अगले दिन और दो आरोपी रविवार को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजे गए थे। पत्थरबाजों को चौदह दिन के लिए अलग बैरक में रखा गया था।

सहायक नोडल अधिकारी ने बताया कि 17 अप्रैल को जिला जेल में बंद 19 बंदियों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। सोमवार देर रात आई कारोनो रिपोर्ट में पंद्रह लोग पॉजिटव पाए गए हैं। इनमें चार पत्थरबाज और दिल्ली का बंदी है। रिपोर्ट आने के बाद से जेल में हड़कंप मचा हुआ है। एएसपी दीपक भूकर ने बताया कि जेल में कोरोना पॉजिटव पाए गए बंदियों को जिला अस्पताल में आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। इन बंदियों के संपर्क में आए अन्य लोगों को भी क्वारंटाइन किया जा रहा है। पुलिस कर्मी भी क्वारंटाइन किए जा रहे हैं।   दिल्ली का बंदी भी पाया गया कोरोना पॉजिटिव मुरादाबाद।
विज्ञापन


थाना मैनाठेर थानाक्षेत्र में दिल्ली लखनऊ हाईवे पर पुराना टोल प्लाजा के पास सात मार्च को बिलारी शुगर मिल के जीएम को गोली मारकर बदमाशों ने कार और नकदी लूट ली थी। इसमें पुलिस ने ग्यारह मार्च को दिल्ली के बवाना थानाक्षेत्र के ईश्वर कालोनी लाइब्रेरी वाली गनी निवासी बदमाश को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था। सूत्रों का कहना है कि पुलिस टीम इसकी तलाश में दिल्ली तक गई थी। अब आरोपी बदमाश कोरोना पॉजिटव पाया गया है। जिससे मैनाठेर पुलिस में भी हड़कंप मचा हुआ है।  . चर्चा पुलिस अधिकारी पुलिस कर्मी में दहशत मुरादाबाद। नवाबपुरा बवाल को शांत करने के लिए भारी पुलिस बल लगाना पड़ा था। इनकी धरपकड़, थाने में बयान देने, मेडिकल परीक्षण कराने से लेकर जेल पहुंचाने तक पुलिस वाहनों का ही इस्तेमाल किया गया था।

इसके अलावा पुलिस अफसर भी नागफनी थाने और नवाबपुरा का चक्कर लगाते रहे। कई बार गश्त भी की गई। इसके बाद ही मामला शांत हो पाया था। बताया जा रहा है कि ऐसे पुलिस कर्मी, अधिकारी और मीडिया कर्मियों की संख्या सौ से अधिक है। जो इस क्षेत्र में सक्रिय रहे। सिविल लाइंस थाने में रखे गए एक बंदी भी आया कारोना पॉजिटव मुरादाबाद। पुलिस ने आरोपियों की धड़ पकड़ करने के बाद उन्हें सिविल लाइंस थाने भेज दिया था। सिविल लाइंस थाने में बारह लोगों को रखा गया था। इसमें एक आरोपी को जेल भी भेजा गया है। उसमें भी कोरोना पॉजिटव पाया गया है।

नागफनी थाने के साथ ही सिविल लाइंस थाने के पुलिस कर्मी भी दहशत में आ गए हैं। अब दोनों थानों को सैनिटाइज किया जा रहा है। जेल में तीन हजार से अधिक बंदी मुरादाबाद। जिला जेल में बंदियों और कैदियों को रखने की क्षमता मात्र 652 है। लेकिन वर्तमान में तीन हजार से भी बंदियों की संख्या हो चुकी थी। कोरोना वायरस के मद्दे नजर इनमें से करीब पांचों बंदियों को कम किया गया है। जिला जेल में मुरादाबाद के साथ ही संभल और अमरोहा के भी बंदी हैं। संभल और अमरोहा में जेल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें