फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबादः हाईरिस्क जोन बना मुगलपुरा, गलशहीद और मझोला इलाका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर में रहे नौ जमातियों और दो मदरसा छात्राें के कोरोना पॉजिटिव निकलने की वजह से शहर का मुगलपुरा, गलशहीद और मझोला इलाका हाईरिस्क सूची में शामिल हो गया है। मुरादाबाद में रहने के बाद अलग - अलग जिलों में जाकर कोरोना पॉजिटिव पाए गए दोनों छात्राें और नौ जमातियों का इन्हीं तीन इलाकों में डेरा था। इनके संपर्क में आए लोगों को चिन्हित करने के लिए पुलिस - प्रशासन ने पूरी ताकत झाेंक दी है। प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि इन जमातियों और छात्रों के संपर्क में जो भी लोग आए थे वह खुद सामने आकर प्रशासन से संपर्क करें ताकि उनके स्वास्थ्य की जांच की जा सके।
विज्ञापन

फ्रांस से आई मंत्री की रिश्तेदार को छोड़ दें तो बाकी दूसरा कोई कोरोना पॉजिटिव केस मुरादाबाद में प्रकाश में नहीं आया है। मुरादाबाद में मिले जमातियाें की जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। यह आंकड़े राहत देने वाले हैं। लेकिन पुलिस प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दूसरा आंकड़ा चिंता में डाल रहा है। बेशक मुरादाबाद में मिले जमाती कोरोना निगेटिव मिले हैं। लेकिन 13-13 तब्दलीगी जमातियों की जो दो जमातें मुरादाबाद में रहकर गईं उनमें से नौ जमाती कोरोना निगेटिव निकले चुके हैं। एक अप्रैल को मुरादाबाद से गई 13 सदस्यीय जमात के 11 में से पांच जमाती बुधवार को रामपुर में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इन्हीं में से चार दिन पहले रुद्रपुर में कोरोना पॉजिटव निकला था। इससे कुछ दिन पहले मुरादाबाद से गई दूसरी 13 सदस्यीय जमात के तीन सदस्य उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस तरह मुरादाबाद में रहे 26 जमातियों में से नौ जमाती दूसरे जिले या प्रदेश में जाकर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसी तरह मुरादाबाद के शाही मदरसे में रहकर पढ़ रहा एक छात्र बनारस में जाकर कोरोना पॉजिटिव निकला। इसी मदरसा छात्र के साथ रहने वाला उसका सहपाठी बुधवार को अमरोहा में कोरोना पॉजिटिव निकला। इन आंकड़ों ने अधिकारियों की फिक्र बढ़ा दी है। अफसरों को डर है कि जिन इलाकाें में यह जमाती और मदरसा छात्र रहे वहां लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है। लेकिन लोगों के सामने नहीं आने की वजह से इनका हेल्थ चैकअप नहीं हो पा रहा है। इस नजरिए से शहर के मुगलपुरा, गलशहीद और मझोला क्षेत्र को पुलिस प्रशासन ने हाईरिस्क सूची में डालकर इन्हें चिन्हित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
संपर्क में आए लोग खुद सामने आएं: एसएसपी
मुरादाबाद। एसएसपी अमित पाठक ने अपील की है कि जो भी लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए तब्लीगी जमात के जमातियों या फिर दोनों मदरसा छात्रों के संपर्क में आए थे वह खुद सामने आएं। ताकि स्वास्थ्य विभाग की टीम उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर सके। एसएसपी ने कहा कि मुगलपुरा, गलशहीद और मझोला क्षेत्र में इनका सबसे अधिक मूवमेंट उजागर हुआ है। इन इलाकों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। इन तीनों इलाकों में बैरिकेडिंग करके प्रतिबंधों को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

पूरे इलाकों में घर - घर कराएंगे हेल्थ चैकअप: डीएम
मुरादाबाद। डीएम राकेश कुमार सिंह ने भी लोगों से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति जाने - अनजाने में कोरोना पॉजिटिव पाए गए जमातियों या मदरसा छात्रों के संपर्क में आया है तो वह खुद से पुलिस, प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दे। यह उस व्यक्ति, उसके परिवार और समाज के हित में है। ताकि उसकी जांच हो सके। डीएम ने बताया कि ऐसे सभी इलाके जहां जमाती रुके थे उन्हें सील करके घर - घर हेल्थ सर्वे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें