फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

168 की स्क्रीनिंग, 390 का पता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना की दहशत के बीच विदेशों से आए यात्रियों के सत्यान एवं स्क्रीनिंग तेज कर दी है। शुक्रवार को स्वास्थ विभाग के अलावा पुलिस, एलआईयू, पंचायती विभाग, राजस्व एवं नगर निगम के कर्मियों को सत्यापन में लगाया गया। टीमों ने 168 लोगों के सत्यापन के बाद स्क्रीनिंग की। सभी स्वस्थ हैं। स्वास्थ विभाग ने सभी को 14 दिन के होम क्वारंटीन में रखा गया है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट अथॉरिटी से मुरादाबाद के 755 लोगों की सूची दी गई है। सभी लोग विदेशों से लौटे हैं। इसके अलावा 73 लोगों ने विदेश से लौटने की सेल्फ रिपोर्टिंग की है। इस तरह जिले में 828 लोग विदेश यात्रा कर लौटे हैं। इनमें गुरुवार को ही 515 लोगों की लिस्ट जारी हुई थी। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई। प्रशासन ने नई लिस्ट के लोगों को सत्यापन करने के लिए शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अलावा पुलिस, एलआईयू, राजस्व, नगर निगम की टीमों को लगाया गया।
सीएमओ डा. एमसी गर्ग के मुताबिक शुक्रवार को 168 विदेश यात्रियों का सत्यापन किया गया। सभी को होम क्वारंटीन में निगरानी में रखा गया है। इनमें 37 यात्रियों ने स्वंय रिपोटिंग की। अभी 390 यात्रियो का सत्यापन होना बाकी है। सीएमओ ने बताया कि जिला अस्पताल में युवक की मौत के बाद उसका सैंपल लिया गया है। कुल दो सैंपल भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में कुल 828 यात्रियों में से 390 का सत्यापन होना बाकी है। सभी लोग घरों में छिपे हैं और सेल्फ रिपोर्टिंग नहीं कर रहे हैं। सूची में 17 लोग क्रास नोडिफाइड और एक अज्ञात यात्री है।
विज्ञापन

खबर छपते ही बताने लगे, हम आए थे
मुरादाबाद। जैसे ही अमर उजाला में खबर प्रकाशित हुई तो विदेश से आए लोगों में हड़कंप मच गया। ये लोग जहां कंट्रोल रूम को फोन कर अपने बारे में सूचित करने लगे तो वह अमर उजाला को भी ऐसे लोगों ने कॉल की। कहा कि वह लौटे हैं और अपनी जानकारी अब बताना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें