फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई से लौटे युवक के घर पर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद थानाक्षेत्र निवासी एक युवक पंद्रह मार्च को दुबई से अपने घर लौटा। तक से वह अपने घर में ही मौजूद है। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से इसकी जानकारी ली। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। तब पुलिस ने खुद ही युवक के घर पर नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन

कोतवाली सीओ राजेश कुमार ने बताया गया कि मुगलपुरा क्षेत्र में रहने वाला एक युवक पंद्रह मार्च को दुबई से आया था। शुक्रवार को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी दी गई। उनके घर पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। युवक और उसके परिवार को होम क्वारंटाइन रहने को कहा गया है। होम क्वारंटाइन के दौरान युवक को कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाते हैं उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा और उसका सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें