फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से रात तक किराना बाजार में उमड़ रही ग्राहकों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना के बढ़ते प्रभाव से जनता में दहशत का माहौल है। सुबह से ही ग्राहक राशन की दुकानों पर पहुंच रहे हैं। एक-एक ग्राहक दो-दो महीने का राशन खरीद रहा है। नौ बजे तक बंद होने वाला किराना बाजार अब रात को दो बजे तक खुल रहा है।
विज्ञापन

ग्राहकों की सबसे अधिक भीड़ कटरा नाज बाजार में है। ग्राहक बाइक, स्कूटर के अलावा ई-रिक्शा से सामान लेकर जा रहे हैं। इसकी वजह से दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। दुकानदार जितेंद्र का कहना है कि पहले जिन लोगों ने एक महीने का राशन ले लिया था, अब वह दूसरे महीने का राशन लेने के लिए आ रहे हैं। कई बार समझाने के बावजूद उनमें असहजता की स्थिति है। ग्राहकों की बढ़ती संख्या की वजह से आटा और दालों की आपूर्ति करना भी मुश्किल हो रहा है। दुकानदारों ने बताया कि शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र बिलारी, कांठ, ठाकुरद्वारा, डिलारी, पाकबड़ा आदि से लोग राशन लेने के लिए आ रहे हैं। खाद्य सामग्री दाल, आटा, चीनी, नमक, रिफाइंड, घी, तेल, चावल आदि खरीदने के लिए दुकान खुलने से पहले ही आ जाते हैं। देर रात तक दुकानें खोली जा रही है। जनता कर्फ्यू से पहली रात को तो देर रात तक दुकानों पर भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें