फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों से आए 23 नए लोग, सात की स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना वायरस की दहशत बरकरार है। शनिवार को अलग-अलग देशों से 23 नए लोग मुरादाबाद वापस लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इनमें सात लोगों की स्क्रीनिंग कर ली है। बाकी लोगों की रविवार को स्क्रीनिंग की जाएगी। फरवरी से अब तक मुरादाबाद लौटने वालों की संख्या बढ़कर 75 पहुंच गई है। रविवार से स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में 43 लोग शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ के कोरोना को महामारी घोषित करने के बाद स्वदेश लौटने वालों की संख्या बढ़ गई है। इंटरनेशनल फ्लाइट से आने वालों की एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग हो रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी यात्रियों की सूची संबंधित राज्यों और जिलों को जारी कर रही है। डिस्ट्रिक्ट एपिडेमिलॉजिस्ट अजीजउर रहमान के मुताबिक शनिवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी से स्वदेश लौटने वाले मुरादाबाद के 23 लोगों की सूची मिली है। स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम ने आनन-फानन में लोगों का सत्यापन किया। देर शाम तक सात लोगों का सत्यापन कर स्क्रीनिंग की गई। इनमें पांच लोग इंडोनेशिया और एक थाइलैंड और एक वियतनाम से आया है। इंडोनेशिया और वियतनाम से लौटे व्यवसायी हैं और घूमने गए थे। जबकि थाइलैंड से लौटने वाले एक मल्टीनेशनल कंपनी का कर्मचारी है।
डिस्ट्रिक्ट एपिडेमिलॉजिस्ट के मुताबिक शनिवार को लौटे बाकी 18 लोगों का सत्यापन रविवार को किया जाएगा। इनमें अधिकतर लोग शहर के शामिल हैं। सर्विलांस टीमें उनके घर पहुंचकर स्क्रीनिंग करेंगी। अजीजउर रहमान ने बताया कि जिले में अब तक 75 लोग वापस आ चुके हैं। रविवार से निगरानी में 43 लोग शामिल हो जाएंगे। अगले सप्ताह तक 10 लोग निगरानी से बाहर भी हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें