मुरादाबाद। मुरादाबाद लखनऊ रेल मार्ग पर नगरिया सादात स्टेशन का इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग का काम चलेगा। इसके लिए साढ़े चार घंटे ब्लाक का मेगा ब्लाक लिया गया है। इस दौरान लालगढ़ से डिब्रूगढ़ के बीच वाली अवध आसाम वाया चंदौसी चलाई जाएगी। जबकि दुर्गियाना और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को बीच मार्ग में ही रोका जाएगा। इस दौरान अन्य गाड़ियों के संचालन पर भी असर पड़ सकता है।
सोमवार दोपहर पौने बारह बजे से सवा चार बजे के बीच मेगा ब्लाक लिया गया है। इस दौरान नगरिया सादात रेलवे स्टेशन पर कार्य चलेगा। इस दौरान जननायक एक्सप्रेस ट्रेन दरभंगा से 100 मिनट की देरी से अमृतसर के लिए रवाना की जाएगी। अलावा दुर्गियाना एक्सप्रेस (12358) और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (14258) ट्रेनें बीस बीस रुक कर चलाई जाएंगी। इस दौरान लालगढ़ से डिब्रूगढ़ु जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन मुरादाबाद से चंदौसी से गुजारी जाएगी।