दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों से हरकत में आई एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट (ईपीसीएच) ने दिल्ली स्प्रिंग फेयर पर निर्यातकों से रायशुमारी शुरू कर दी है। निर्यातकों को मेल भेजकर ईपीसीएच ने उनसे फेयर को टालने या फिर पूरी तरह निरस्त कर देने पर उनकी राय मांगी है। स्प्रिंग दिल्ली फेयर 15 अप्रैल से 19 अप्रैल तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में प्रस्तावित है। ईपीसीएच महानिदेशक का कहना है कि निर्यातकों की राय मिलने के बाद 15 मार्च को फेयर को टालने या निरस्त करने पर फैसला लिया जाएगा।
हमने सभी निर्यातकों को मेल भेजकर उन्हें कोरोना से उपजे हालात की जानकारी दी है। निर्यातकों से तीन बिंदुओं पर हां या ना में राय मांगी गई है। पूछा गया है कि क्या ताजा हालात में फेयर पूर्व निर्धारित तारीखों (15 से 19 अप्रैल) पर होना चाहिए, क्या इसे मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में आयोजित किया जा सकता है, या फिर दिल्ली स्प्रिंग फेयर 2020 को पूरी तरह निरस्त कर देना चाहिए। सभी निर्यातकों से 14 मार्च तक मेल के जरिए अपनी राय देने को कहा गया है। इसके बाद ईपीसीएच सरकार के दिशा निर्देशों के मद्देनजर दिल्ली स्प्रिंग फेयर को आगे खिसकाने या फिर पूरी तरह निरस्त करने पर फैसला लेगी।
विज्ञापन विज्ञापन
- राकेश कुमार, महानिदेशक, ईपीसीएच।